चंद्रपुरा में दो दिवसीय मिलन समारोह शुरू
पूर्व व वर्तमान शिक्षकों को किया गया सम्मानित
चंद्रपुरा : डीवीसी उच्च विद्यालय चंद्रपुरा में 1994 बैच के विद्यार्थियों का दो दिवसीय मिलन समारोह विद्यालय के सभागार में शुक्रवार से शुरू हो गया. समारोह का उद्घाटन विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ एसपी त्रिपाठी, वीएस उपाध्याय, एससी गुप्ता, डॉ दयानंद प्रसाद बटोही, प्राचार्य डॉ सीएस प्रसाद, सीआइएसएफ इंस्पेक्टर एके राय आदि ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. पूर्व प्राचार्य श्री त्रिपाठी ने कहा कि मिलन समारोह में वर्षों पूर्व बिछड़े सहपाठियों को मिलने का मौका मिलता है.
समारोह में आकर काफी खुशी हुई. प्राचार्य श्री प्रसाद ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों ने पुरानी यादें और अनुभवों को साझा किया. कार्यक्रम में 1994 बैच के छात्र सुधीर कुमार, नंद कुमार, पवन कुमार, सभापति उपाध्याय, सत्येंद्र कुमार गिरि, शशि महतो, संजीत कुमार, संगीता कुमारी, पुष्पा, पुष्पलता, सिमरन, अनिता, मीरा कुमारी, उपेंद्र प्रसाद, नीलकंठ महतो, राकेश पांडेय, अमित कुमार, परवेज, शिवशंकर, जयंती, संजीव, रंजीत कुमार, गौतम दास आदि उपस्थित थे.
शिक्षकों को मिला सम्मान : मिलन समारोह में विद्यालय के पूर्व और वर्तमान शिक्षकों को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले शिक्षकों में वीएस उपाध्याय, डॉ एसपी त्रिपाठी, डॉ दयानंद प्रसाद बटोही, काबेरी प्रसाद, चमेला देवी, एसएसपी सिंह, एसके पांडेय, अब्दुल रज्जाक, एमसी साव, एसएन राय, जीआर भंडारी, जीसी गिरि, जितेंद्र प्रसाद, एचके सिंह, कुलदीप साह, मनोरमा सिंह, युगेश्वर प्रसाद आदि प्रमुख हैं.
