दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

बोकारो : सेक्टर चार एफ निवासी विवाहिता श्वेता ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शनिवार को स्थानीय महिला थाना में मामला दर्ज कराया है. मामले में चीरा चास के केके सिंह कॉलोनी निवासी पति सुमित कुमार, ससुर मोहन यादव, सास शांति यादव व देवर अमित यादव को अभियुक्त बनाया गया है. श्वेता के अनुसार, […]

बोकारो : सेक्टर चार एफ निवासी विवाहिता श्वेता ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शनिवार को स्थानीय महिला थाना में मामला दर्ज कराया है. मामले में चीरा चास के केके सिंह कॉलोनी निवासी पति सुमित कुमार, ससुर मोहन यादव, सास शांति यादव व देवर अमित यादव को अभियुक्त बनाया गया है. श्वेता के अनुसार, उसका विवाह चार मार्च 2016 को सुमित से हुआ था. विवाह के बाद ससुराल पक्ष के सदस्य दहेज के रूप में दस लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर मायका पहुंचा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >