बाजार में बढ़ने लगी रंगबिरंगी रौनक

बोकारो : 27 अक्तूबर को दीपों का त्योहार दीवाली है. दीपावली आगमन के पहले ही बाजार में रंगबिरंगी रौनक बढ़ गयी है. साज-सजावट की सामग्री के कई अस्थायी दुकानें बाजार की खुबसूरती बढ़ा रही है. झालर-मालर से बाजार भरा पड़ा है. खास बात यह कि इस बार बाजार चीन की जगह मेड इन भारत की […]

बोकारो : 27 अक्तूबर को दीपों का त्योहार दीवाली है. दीपावली आगमन के पहले ही बाजार में रंगबिरंगी रौनक बढ़ गयी है. साज-सजावट की सामग्री के कई अस्थायी दुकानें बाजार की खुबसूरती बढ़ा रही है. झालर-मालर से बाजार भरा पड़ा है. खास बात यह कि इस बार बाजार चीन की जगह मेड इन भारत की सामग्री को वरीयता दे रहा है.

रविवार को प्रभात खबर ने दीवाली बाजार की सौंदर्यता को समझने की कोशिश की. सिटी सेंटर, सेक्टर 04 के वाहन पार्किंग स्थल की रंगत इन दिनों बदली-बदली दिख रही है. सजावटी सामग्री से स्थल की रौनक देखते ही बन रही है. कहीं मुख्य द्वार पर लगाने वाली लरी, तो कहीं आंगन व बरामदा में लटकाने वाला लैंप लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. कहीं रेडिमेड रंगोली भीड़ खींच रही है, तो कहीं तोरण आमंत्रण दे रहा है. सजावट की इतनी वेराइटी है कि खरीदार ही कंफ्यूज हो जा रहे हैं.
दुकानदार राजू ने बताया : तोरण द्वार, लरी, स्टीकर, झालर, लालटेन व गेट शो की दर्जनों वेराइटी इस बार बाजार में उपलब्ध है. 60 रुपया से 1500 रुपया तक की सामग्री लोगों के बजट में समा रही है. बताते हैं : इस बार सामग्री कोलकाता व दिल्ली से मंगायी गयी है. पिछले साल मेड इन इंडिया उत्पाद की मांग के कारण इस बार भी चाइना प्रोडक्ट से दूरी बनायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >