नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म में युवक दोषी

गोमिया थाना क्षेत्र के झिरकी की घटना बोकारो :पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने 15 वर्षीय बालिका के अपहरण व दुष्कर्म में एक युवक को शनिवार को दोषी करार दिया है. मुजरिम गोमिया थाना क्षेत्र के ग्राम झिरकी कथारा निवासी बंटू कुमार मुंडा (29 […]

गोमिया थाना क्षेत्र के झिरकी की घटना

बोकारो :पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने 15 वर्षीय बालिका के अपहरण व दुष्कर्म में एक युवक को शनिवार को दोषी करार दिया है. मुजरिम गोमिया थाना क्षेत्र के ग्राम झिरकी कथारा निवासी बंटू कुमार मुंडा (29 वर्ष) है.
सजा 20 अगस्त को सुनाई जायेगी. न्यायालय में इस मामले की सुनवाई पोक्सो कांड संख्या 61/18 व गोमिया थाना कांड संख्या 12/17 के तहत हो रही है. सरकार की तरफ से विशेष लोक अभियोजक संजय कुमार झा ने अदालत में पक्ष रखा. घटना की प्राथमिकी पीड़िता के पिता ने दर्ज करायी थी. यह घटना 07 फरवरी 2017 को हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >