जय झारखंड मजदूर समाज ने फूंका इस्पात मंत्री का पुतला

बोकारो :जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से बीएसएल प्रशासनिक भवन के समक्ष शुक्रवार को इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया. अध्यक्षता महामंत्री बीके चौधरी ने की. कहा : इस्पात मंत्री के आगमन से बीएसएल कर्मी व विस्थापितों के मन में आशा जगी थी. इस्पात मंत्री ने सभी को निराश किया. मुनाफा […]

बोकारो :जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से बीएसएल प्रशासनिक भवन के समक्ष शुक्रवार को इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया. अध्यक्षता महामंत्री बीके चौधरी ने की. कहा : इस्पात मंत्री के आगमन से बीएसएल कर्मी व विस्थापितों के मन में आशा जगी थी. इस्पात मंत्री ने सभी को निराश किया. मुनाफा कमाने के बावजूद वेज रिवीजन के बारे में स्पष्ट कह दिया गया कि वेज रिवीजन नहीं होगा. विस्थापितों को बोकारो से बाहर नौकरी खोजने की सलाह तक दी.

श्री चौधरी ने कहा : इस्पात मंत्री ने कर्मचारियों व विस्थापितों को ललकारने का काम किया है. इस्पात मंत्री का कार्यक्रम भाजपा का कार्यक्रम था. झारखंड विधानसभा के चुनाव की तैयारी में इस्पात मंत्री आये थे. हम इस्पात मंत्री की मंशा को कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे. गैर भाजपाई यूनियन मिल कर इस्पात कर्मियों व विस्थापितों के हितों को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध आंदोलन चलायेंगे. बोकारो झामुमो नगर अध्यक्ष मंटू यादव, सुनील कुमार, शंकर कुमार, आरबी चौधरी, एनके सिंह, सीकेएस मुंडा, रोशन कुमार, अभिमन्यु मांझी, हसन इमाम अंसारी, कलाम अंसारी, पी रवानी, अनिल कुमार, संजय कुमार सिंह, बिनोद कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >