मारपीट मामले में छह लोग दोषी करार

बोकारो : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने मारपीट मामले में मंगलवार को चंदनकियारी थाना क्षेत्र के फुसरो निवासी छह लोगों को दोषी ठहराया है. इसमें ललित चंद्र महतो, दिलीप महतो, नीलकंठ महतो, सीताराम महतो, जीतेंद्र नाथ महतो व किरीटी महतो शामिल है. सजा आठ अगस्त को सुनायी जायेगी. घटना […]

बोकारो : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने मारपीट मामले में मंगलवार को चंदनकियारी थाना क्षेत्र के फुसरो निवासी छह लोगों को दोषी ठहराया है. इसमें ललित चंद्र महतो, दिलीप महतो, नीलकंठ महतो, सीताराम महतो, जीतेंद्र नाथ महतो व किरीटी महतो शामिल है. सजा आठ अगस्त को सुनायी जायेगी.

घटना की प्राथमिकी बेनी महतो के पुत्र संदीप कुमार महतो के आवेदन पर दर्ज की गयी थी. आठ अक्टूबर 2015 की शाम सात बजे बेनी महतो पीपल पेड़ को काट कर लकड़ी से ले जा रहे थे. रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक कर मना किया. फिर कुल्हाड़ी, रड, लाठी से हमला कर दिया. बेनी महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे.स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद उनकी जान बची थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >