महिला एसएचजी को हर संभव मिलेगी मदद

चास : महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य निगम की ओर से किया जा रहा है. समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है. यह कहना है चास नगर निगम के डिप्टी मेयर अविनाश कुमार का. वह मंगलवार को निगम सभागार में महिला सहायता समूहों की आयोजित प्रशिक्षण व कार्यवाही पुस्तिका वितरण समारोह में […]

चास : महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य निगम की ओर से किया जा रहा है. समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है. यह कहना है चास नगर निगम के डिप्टी मेयर अविनाश कुमार का. वह मंगलवार को निगम सभागार में महिला सहायता समूहों की आयोजित प्रशिक्षण व कार्यवाही पुस्तिका वितरण समारोह में बोल रहे थे.

कहा कि महिला समूहों को निगम की ओर से विभिन्न बैंकों के माध्यम से कार्य करने के लिए लोन भी दिलाया जा रहा है. इसका लाभ लेने के लिये महिला समूहों को आगे आना चाहिये.
कार्यवाही पुस्तिका का बेहतर ढंग से करना है संधारण : सात प्रकार के कार्यवाही पुस्तिका का वितरण करते हुए अपर नगर आयुक्त शशि प्रकाश झा ने कहा कि सभी पुस्तिका का संधारण बेहतर ढंग से करना होगा. समूह का संचालन नियमानुसार करना होगा. कहा कि समूह की बैठक प्रत्येक महीने करनी है.
इसमें बैठक पुस्तिका, उपस्थिति व बचत, लोन, व्यक्तिगत पासबुक, मासिक प्रतिवेदन, लोन प्रतिवेदन, आपसी लेनदेन प्रतिवेदन को मिले सभी रजिस्टर में बेहतर ढंग से उल्लेख करना होगा. ताकि कार्यवाही पुस्तिका में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं रह सके. मौके पर नगर प्रबंधक प्रशांत कुमार, पार्षद कौशल राय, सुषमा बाला उरांव, दिलीप कुमार, तब्बसुम खातून, सुजाता राय, फिरदौस नूरी सहित अन्य निगम कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >