नाबालिग लड़की के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म में दो भाई दोषी

चंद्रपुरा के कमलापुर जंगल में हुई थी घटना बोकारो : पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने 14 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बुधवार को दो भाइयों को दोषी करार दिया है. दोष सिद्ध हुए मुजरिम चंद्रपुरा के पश्चिम पल्ली निवासी सुनील […]

चंद्रपुरा के कमलापुर जंगल में हुई थी घटना

बोकारो : पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने 14 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बुधवार को दो भाइयों को दोषी करार दिया है. दोष सिद्ध हुए मुजरिम चंद्रपुरा के पश्चिम पल्ली निवासी सुनील राम उर्फ पउवा व संजय राम शामिल हैं. रिश्ते में दोनों मुजरिम सगे भाई है. सजा 15 जुलाई को सुनाई जायेगी. घटना 21 जून 2018 को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के कमलापुर जंगल में हुई थी. प्राथमिकी पीड़िता के बयान पर दर्ज की गयी थी.

स्कूल जाने के दौरान कर लिया था अपहरण : नाबालिग लड़की हर दिन की तरह सुबह के समय स्कूल जा रही थी. रास्ते में सुनील राम व संजय राम ने उसका अपहरण कर जबरन कार में बैठा लिया. दोनों भाई लड़की को कब्जे में लेकर डरा-धमका कर कमलापुर जंगल में ले गये. यहां बंधक बनाकर दोनों भाइयों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. शाम छह लड़की किसी तरह दोनों भाइयों की चंगुल से छूटकर बदहवास हालत में अपने घर आयी. घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी. इसके बाद यह मामला स्थानीय थाना में दर्ज हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >