दुर्घटना के बाद तीन घंटे जाम रहा चास-चंदनकियारी रोड

चास : चास थाना क्षेत्र के विस्थापित चौक के पास रविवार को विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक (सीजी 04 जीबी-5528) की चपेट में आने से बाइक चालक कुशलबंधा साइड निवासी दिलीप तुरी और उसके रिश्तेदार डब्लू तुरी गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों बाइक से जोधाडीह मोड़ से घर लौट रहे थे. […]

चास : चास थाना क्षेत्र के विस्थापित चौक के पास रविवार को विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक (सीजी 04 जीबी-5528) की चपेट में आने से बाइक चालक कुशलबंधा साइड निवासी दिलीप तुरी और उसके रिश्तेदार डब्लू तुरी गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों बाइक से जोधाडीह मोड़ से घर लौट रहे थे.

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. जांच के बाद दिलीप को बीजीएच रेफर कर दिया गया. इधर, गुस्साये स्थानीय लोगों ने चास-चंदनकियारी रोड को जाम कर दिया.
चास थाना प्रभारी चुनमुन सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. घायलों का बेहतर इलाज कराने का आश्वासन देने पर तीन घंटे के बाद जाम हटा. आक्रोशित लोगों की मांग पर थानेदार और पार्षद टिंकू तापड़िया ने बीडीओ से बात कर घायलों को अनाज दिलाने का आश्वासन दिया. पुलिस ने ट्रक सहित उसके चालक व खलासी को कब्जे में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >