सात वर्षीया छात्रा से छेड़खानी में पारा शिक्षक दोषी करार

बोकारो : पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने सात वर्षीय छात्रा से छेड़खानी के मामले में सोमवार को पारा शिक्षक हीरालाल रजवार (31 वर्ष) को दोषी करार दिया है. दोष सिद्ध हुआ पारा शिक्षक सियालजोरी थाना क्षेत्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय आसनसोल में कार्यरत था. […]

बोकारो : पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने सात वर्षीय छात्रा से छेड़खानी के मामले में सोमवार को पारा शिक्षक हीरालाल रजवार (31 वर्ष) को दोषी करार दिया है. दोष सिद्ध हुआ पारा शिक्षक सियालजोरी थाना क्षेत्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय आसनसोल में कार्यरत था.
न्यायालय में यह मामला पोक्सो कांड संख्या 04/16 व सियालजोरी थाना कांड संख्या 92/14 के तहत चल रहा है. सरकार की तरफ से विशेष लोक अभियोजक संजय कुमार झा ने पक्ष रखा. सजा 19 जून को सुनायी जायेगी. घटना 20 नवंबर 2014 को स्कूल में हुई थी. घटना की प्राथमिकी बच्ची के पिता ने स्थानीय थाना में दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >