वज्रपात से दो की मौत

जैनामोड़/ऊपरघाट : बोकारो जिला में मंगलवार की शाम को वज्रपात की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गयी. जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह महादेववरनाथ मंदिर के पास रहने वाले दशरथ महली का इकलौता पुत्र दिनेश महली दोपहर में शौच के लिए खेत की ओर गया था. इस बीच बारिश होने लगी. शाम तक […]

जैनामोड़/ऊपरघाट : बोकारो जिला में मंगलवार की शाम को वज्रपात की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गयी. जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह महादेववरनाथ मंदिर के पास रहने वाले दशरथ महली का इकलौता पुत्र दिनेश महली दोपहर में शौच के लिए खेत की ओर गया था. इस बीच बारिश होने लगी. शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने लगे. खेत की ओर जाने पर देखा कि वह जमीन पर बेसुध पड़ा मिला.

परिजन उसे रेफरल अस्पताल जैनामोड़ ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद जरीडीह सीओ राजेश कुमार मृतक के घर पहुंचे और परिवार वालों को सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इधर, पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के पलामु ऊपर टोला के मोती सिंह (50 वर्ष) अपने खेत में जेसीबी से काम करा रहे थे.
इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर उनकी मौत हो गयी. मृतक की चार पुत्री और एक पुत्र है. सूचना पाकर डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, भाजपा नेता इंद्रदेव महतो आदि मृतक के घर पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >