आइपीएल मैच देखने के बाद युवक ने लगायी फांसी

बोकारो : माराफारी थाना इलाके के झोंपड़ी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक शुभम कुमार ने सोमवार रात को आइपीएल मैच देखने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह मैच खत्म होने के बाद पड़ोसी के आवास में सोने गया था. पड़ोसी के नहीं रहने के कारण शुभम घर की देखरेख कर रहा था. पुलिस […]

बोकारो : माराफारी थाना इलाके के झोंपड़ी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक शुभम कुमार ने सोमवार रात को आइपीएल मैच देखने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह मैच खत्म होने के बाद पड़ोसी के आवास में सोने गया था. पड़ोसी के नहीं रहने के कारण शुभम घर की देखरेख कर रहा था.
पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिली है. मृतक के भाई मिथुन ने पुलिस को बताया : शुभम ने रात 12 बजे तक मैच देखा. इसके बाद अपने पड़ोसी के घर में सोने गया था. सुबह में घटना की जानकारी मिली. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लोगों में चर्चा थी कि शुभम मैच में सट्टा भी लगाता था. पुलिस के अनुसार सट्टा के संबंध में इसलिए संदेह हो रहा है, क्योंकि शुभम ने मैच देखने बाद आत्महत्या की है. पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >