सैनिकों की वीरता पर सवाल उठानेवालों को सबक सिखायें - रघुवर दास

बेरमो/गांधीनगर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गिरिडीह से एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के पक्ष में शुक्रवार को बेरमो विस क्षेत्र के संडे बाजार फुटबॉल मैदान में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया. उन्होंने लोगों से देश के सैनिकों की वीरता पर प्रश्नचिह्न लगाने वालों को आप सबक सिखाने और चंद्रप्रकाश चौधरी को रिकाॅर्ड मतों से […]

बेरमो/गांधीनगर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गिरिडीह से एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के पक्ष में शुक्रवार को बेरमो विस क्षेत्र के संडे बाजार फुटबॉल मैदान में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया. उन्होंने लोगों से देश के सैनिकों की वीरता पर प्रश्नचिह्न लगाने वालों को आप सबक सिखाने और चंद्रप्रकाश चौधरी को रिकाॅर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की.

कहा कि पिछले पांच वर्षों में देश में उग्रवाद व आतंकवाद की घटनाएं थमी हैं. एक गरीब का बेटा पीएम की कुर्सी तक पहुंचा है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचा रहा है. सभा को मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय और बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >