नर्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

चास : थाना क्षेत्र के पिंडरगड़िया निवासी रूबीना निजार (27) ने सोमवार की देर रात अपने घर में ही दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को घटना की जानकारी मंगलवार की अलसुबह हुई. जब सभी सोकर उठे. मृतका की बहन सबीना निजार व नसीमा परवीन ने बताया कि रात को सभी एक साथ […]

चास : थाना क्षेत्र के पिंडरगड़िया निवासी रूबीना निजार (27) ने सोमवार की देर रात अपने घर में ही दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को घटना की जानकारी मंगलवार की अलसुबह हुई.

जब सभी सोकर उठे. मृतका की बहन सबीना निजार व नसीमा परवीन ने बताया कि रात को सभी एक साथ सोये थे. रूबीना की दो महीने पूर्व ही सरकारी नर्स का जॉब हुआ था. पोस्टिंग फुसरो के ढोरी स्थित एक अस्पताल में थी. वह मंगलवार को रांची प्रशिक्षण के लिये जाने वाली थी.
इसलिये सोमवार की रात उसने कहा कि अपने सामान कि पैकिंग करेगी आपलोग सो जाइए. सुबह जब सभी सोकर उठे तो रूबीना को पंखे पर झुलते हुये पाया. घटना की सूचना मिलने पर चास पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.
सोमवार को तीनों बहनों के साथ की गयी थी मारपीट
शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को लेकर चास थाना पहुंच गये. यहां चास थाना पुलिस को सबीना व नसीमा ने बताया कि उसकी भाभी तब्बसुम परवीन द्वारा रूबीना को जॉब मिलने के बाद से ही टॉर्चर किया जाता था. वह अपने भाई सेक्टर-12 निवासी आरजू अंसारी के साथ रूबीना की शादी करवाना चाहती थी, लेकिन वह इस शादी से वह बार-बार इंकार कर रही थी.
सोमवार को शादी से इंकार करने पर रूबीना के साथ भाभी तब्बसुम, भाभी का भाई आरजू, भाभी के पिता गुलु अंसारी, राजू अंसारी व सब्बु अंसारी ने मारपीट की. बीच-बचाव करने पर हमारे भी मारपीट की गयी, जिससे वह भी घायल हुईं है. मां को भी चोटें आयी हैं. कहा कि आरोपी आरजू द्वारा चाकू से वार किया गया, जिससे सबीना की जहां एक उंगली कट गयी, वहीं नसीमा के सिर पर चोट लगी है.
उन्होंने बताया कि उनके भैया कुछ दिनों के लिये बाहर गये हुये हैं. भाभी व उनके ससुराल वालों द्वारा अक्सर रूबीना को शादी के लिये दबाव दिया जा रहा था. शादी से इंकार करने की वजह से उसे अक्सर टॉर्चर किया जा रहा था. मृतका की बहनों ने बताया कि आरोपियों द्वारा शादी नहीं करने पर धमकी दी जा रही थी.
टॉर्चर से आजीज आकर उसकी बहन ने मौत को गले लगा लिया. उन्होंने चास पुलिस से आरोपियों को सजा दिलवाने की मांग की है. वहीं चास पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >