गोमिया-बेरमो रोड में वाहन चेकिंग के दौरान 88, 500 रुपये बरामद

बरामद राशि तेनुघाट कोषागार में जमा कर दी गयी है गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र में गोमिया-बेरमो मुख्य पथ पर चिलका पुल के निकट लोकसभा चुनाव को लेकर बनाये गये चेकनाका में गुरुवार को दिन के लगभग साढ़े 12 बजे वाहन चेकिंग के दौरान 88,500 रुपये एक चारपहिया वाहन से बरामद हुआ. यह राशि संडे […]

बरामद राशि तेनुघाट कोषागार में जमा कर दी गयी है
गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र में गोमिया-बेरमो मुख्य पथ पर चिलका पुल के निकट लोकसभा चुनाव को लेकर बनाये गये चेकनाका में गुरुवार को दिन के लगभग साढ़े 12 बजे वाहन चेकिंग के दौरान 88,500 रुपये एक चारपहिया वाहन से बरामद हुआ. यह राशि संडे बाजार निवासी प्रभात सिंह पवार के पास से मिली. राशि तेनुघाट कोषागार में जमा कर दी गयी है.
गोमिया प्रखंड के एसएसटी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया वाहन चेकिंग के दौरान बीएफटी सुनील कुमार, सुभाष ठाकुर, सुनील कुमार, कैमरा मैन सुभाष ठाकुर उपस्थित थे. उक्त वाहन कथारा से गोमिया की ओर आ रहा था. चुनाव के मद्देनजर गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 25 चेकनाका बनाये गये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >