सामान्य कोटि के उम्मीदवार को 25 हजार व एससी-एसटी को 12500 जमा करना होगा
बोकारो : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी-सह- डीसी कृपा नंद झा ने शुक्रवार को आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नामांकन प्रक्रिया से संबंधित बैठक की. कहा : 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन जिला निर्वाचन पदाधिकारी, बोकारो के कार्यालय में सुबह 11:00 से दोपहर 03:00 […]
बोकारो : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी-सह- डीसी कृपा नंद झा ने शुक्रवार को आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नामांकन प्रक्रिया से संबंधित बैठक की. कहा : 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन जिला निर्वाचन पदाधिकारी, बोकारो के कार्यालय में सुबह 11:00 से दोपहर 03:00 बजे तक करा सकेंगे.
वहीं अपना नामांकन वापस लेने की तिथि 26 अप्रैल 2019 तय की गयी है. नामांकन के लिए जमानत के तौर पर सामान्य कोटि के उम्मीदवार को 25 हजार रुपये तथा एसटी/ एससी उम्मीदवार को 12,500 रुपये जमा करना होगा. उन्होंने कहा : प्रत्येक प्रत्याशी चार सेटों तक में अपना नामांकन भर सकते हैं.
उन्होंने बताया कि 06 गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों का नामांकन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त बोकारो के कार्यालय में किया जायेगा. वहीं बोकारो व चंदनकियारी विधान सभा क्षेत्र जो 07 धनबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, उनका नामांकन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त,धनबाद के कार्यालय में होगा.
उम्मीदवारों के द्वारा शपथ पत्र पूर्ण रूप से भरा जाना चाहिए व जो कॉलम उनसे संबंधित न हो उसमें लागू नहीं अवश्य लिखा जाना चाहिए. नामांकन करने वाले अभ्यर्थी का फोटोग्राफ जो तीन माह के अंदर का हो विहित प्रपत्र में घोषणा पत्र के साथ जमा करना अनिवार्य होगा.
अभ्यर्थी को निर्वाचन कार्य में होने वाले व्यय के लिए नामांकन की तिथि से एक दिन पूर्व का एक अलग खाता स्वयं या अपने निर्वाचन अभिकर्ता के नाम से खोलते हुए खाता की विवरणी नामांकन के दौरान जमा करना अनिवार्य होगा. बैठक में एसपी पी मुरुगन, डीडीसी रवि रंजन मिश्रा, अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, डीपीएलआर निदेशक पीएन मिश्रा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मोतीलाल हेंब्रम सहित अन्य विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.