बोकारो : चुनाव आयोग ने बोकारो जिला में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए बोकारो जिला में पांच ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. गिरिडीह लोस क्षेत्र के गोमिया व 35 बेरमो विधानसभा क्षेत्र के लिए संजीव कुमार झा को सामान्य ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. श्री झा मध्यप्रदेश कैडर के 1996 बैच के आइएएस अधिकारी हैं.
एससी गनगर को व्यय प्रेक्षक बनाया है. वहीं, धनबाद लोस क्षेत्र के बोकारो व चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के लिए डा़ॅ ए जयाथिलक को सामान्य ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. वह केरल कैडर के 1991 बैच के आइएएस अधिकारी हैं. एस रजलक फरीद को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है. दोनों लोक सभा क्षेत्र के लिए एसके जैन को पुलिस आॅब्जर्वर बनाया गया है. वह हरियाणा कैडर के 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं.
