अपहरण के मामले में आरोपी गिरफ्तार, बालिका भी बरामद

बोकारो : हरला थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीया नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में स्थानीय पुलिस टीम ने राजस्थान में छापामारी कर आरोपी सेक्टर नौ के बड़ा खटाल के सूरज कुमार को गिरफ्तार किया और उसे लेकर मंगलवार को बोकारो पहुंची. उसे जेल भेज दिया गया है. सूरज के कब्जे से बालिका को भी […]

बोकारो : हरला थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीया नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में स्थानीय पुलिस टीम ने राजस्थान में छापामारी कर आरोपी सेक्टर नौ के बड़ा खटाल के सूरज कुमार को गिरफ्तार किया और उसे लेकर मंगलवार को बोकारो पहुंची.

उसे जेल भेज दिया गया है. सूरज के कब्जे से बालिका को भी बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार बालिका 14 जनवरी से अपने घर से लापता थी. परिजनों ने हरला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. हरला थाना के जमादार अखिलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने राजस्थान में छापामारी कर दोनों को बरामद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >