बोकारो में वाहन चोर गिरोह के तीन गिरफ्तार

बोकारो : वाहन चोरी से परेशान बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी गयी दो बोलेरो कार बरामद हुई है. सिटी डीएसपी ज्ञानरंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सोमवार को यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : झारखंड : ललपनिया […]

बोकारो : वाहन चोरी से परेशान बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी गयी दो बोलेरो कार बरामद हुई है. सिटी डीएसपी ज्ञानरंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सोमवार को यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : ललपनिया के स्टेट बैंक में गैस कटर लेकर आये थे एटीएम चुराने, मुंबई से आया फोन और डकैत…

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम गोविंद तुरी, छोटू और रौशन सिंह उर्फ राहुल हैं. गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें हरला थाना क्षेत्र के कूलिंग प्वाइंट के पास से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस को वाहन चोर गिरोहों के बारे में कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand : नक्सल प्रभावित जिलों के लिए पुलिस को विशेष ट्रेनिंग

पुलिस ने बताया कि वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी. पकड़े गये अपराधियों से मिलने वाली सूचना के आधार पर कुछ और जगहों पर पुलिस छापामारी कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >