सेक्टर नौ : अवैध रूप से चल रहे मेस में लगी आग

बोकारो : सेक्टर नौ, ए रोड, आवास संख्या 2015 में चल रहे मेस में रविवार की शाम अचानक आग लग गयी. आग लगने की सूचना पाकर हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गयी. उक्त मेस ब्लॉक के चौथा तल्ला स्थित आवास में चल […]

बोकारो : सेक्टर नौ, ए रोड, आवास संख्या 2015 में चल रहे मेस में रविवार की शाम अचानक आग लग गयी. आग लगने की सूचना पाकर हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गयी. उक्त मेस ब्लॉक के चौथा तल्ला स्थित आवास में चल रहा था. गैस चूल्हा से खाना बनाने के दौरान अचानक आवास में आग लग गयी. फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया. आगजनी की इस घटना में राशन का कुछ समान, बरतन आदि जलकर नष्ट हो गया है.
पुलिस के अनुसार, उक्त आवास का ताला तोड़कर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से मेस खोल रखा है. इसमें खाना बना कर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई की जाती है. जिस ब्लॉक के चौथे तल्ला में मेस चलाया जाता है. उक्त ब्लॉक में कुल 16 आवास है. समय रहते अगर फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू नहीं पाती तो आग की लपटे अन्य आवास को भी अपने कब्जा में लेकर काफी नुकसान कर सकती थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >