घर में घुसकर मारपीट व छिनतई

बोकारो : सेक्टर चार एफ आवास संख्या 1074 निवासी संजय चक्रवर्ती के आवास में प्रवेश कर कुछ लोगों ने मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया. इसकी प्राथमिकी सोमवार को स्थानीय थाना में दर्ज करायी गयी है. मामले में सेक्टर चार संत रविदास मोड़ झोपड़ी निवासी झा जी व झा जी के पुत्र पप्पू […]

बोकारो : सेक्टर चार एफ आवास संख्या 1074 निवासी संजय चक्रवर्ती के आवास में प्रवेश कर कुछ लोगों ने मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया. इसकी प्राथमिकी सोमवार को स्थानीय थाना में दर्ज करायी गयी है. मामले में सेक्टर चार संत रविदास मोड़ झोपड़ी निवासी झा जी व झा जी के पुत्र पप्पू को अभियुक्त बनाया गया है.

सूचक के अनुसार, पुराने विवाद को लेकर अभियुक्तों ने उनके घर में प्रवेश कर लाठी-डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया. पॉकेट से 15 सौ रुपया नकद ले लिया. आवास में रखा पत्नी का पायल, चांदी की सिकड़ी, सोना टॉप्स आदी भी जबरन लेकर चले गये. घटना के दौरान श्री चक्रवर्ती अपने आवास में अकेले थे. पत्नी जब लौटी तो घायल अवस्था में देखकर श्री चक्रवर्ती को शिवम अस्पताल में भरती कराया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >