महिला का शव लेने नहीं पहुंचा कोई

चास : सरस्वती नगर स्थित एक मकान से रविवार को संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव चास पुलिस ने बरामद किया था. देर शाम पोस्टमार्टम कराकर शव चास के एक निजी अस्पताल के मर्चरी में रखवाया था. घटना के दूसरे दिन सोमवार को महिला (रिंकी देवी) के शव को लेने के लिये कोई नहीं […]

चास : सरस्वती नगर स्थित एक मकान से रविवार को संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव चास पुलिस ने बरामद किया था. देर शाम पोस्टमार्टम कराकर शव चास के एक निजी अस्पताल के मर्चरी में रखवाया था. घटना के दूसरे दिन सोमवार को महिला (रिंकी देवी) के शव को लेने के लिये कोई नहीं पहुंचा.

चास पुलिस की ओर से काफी खोजबीन के बाद भी उसके परिजनों का कुछ पता नहीं चल पाया. गौरतलब हो कि उक्त महिला मकान मालिक वृद्ध गौरी शंकर वर्णवाल के यहां दाई का काम करती थी.

पड़ोसियों ने महिला की एक चार वर्षीय बच्ची की बात भी बतायी थी. लेकिन चास पुलिस को ना तो वृद्ध की कोई जानकारी मिली और ना ही बच्ची की. थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि महिला की पहचान के लिये फोटो सभी थानों को भेजी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >