कसमार : ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्‍कर, चालक की मौत, बड़ा हादसा टला

प्रतिनिधि, कसमार कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो-रामगढ़ एनएच 23 पर दांतू यात्री शेड के सामने रविवार को सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर की है. रामगढ़ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से एक ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में इस ट्रेक्टर […]

प्रतिनिधि, कसमार

कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो-रामगढ़ एनएच 23 पर दांतू यात्री शेड के सामने रविवार को सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर की है. रामगढ़ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से एक ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में इस ट्रेक्टर को-आपरेटिव बैंक भवन से असंतुलित होकर टकरा गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक सिद्धेश्वर नायक (45) की मौत हो गयी है.

बताया जा रहा है कि जोरदार टक्कर के कारण ट्रैक्टर चालक नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पीछे का पहिया चालक के शरीर पर चढ़ गया. स्थानीय लोगों ने घायल चालक को जैनामोड़ स्थित संत उपेल अस्पताल पंहुचाया. जहां चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया. घटना स्थल पर पहुंची कसमार पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है.

घटना की सूचना पाकर काफी संख्या में स्थानीय लोग घटना स्थल पर जमा हो गये. को-ऑपरेटिव बैंक संचालक मनोज सिंह ने बताया कि घटना से बैंक भवन के अगले हिस्से की दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी है. गनीमत थी कि रविवार होने के कारण बैंक बंद था और अन्य दिनों की तरह वहां लोग मौजूद नहीं थे. वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >