बोकारो : भाजपा को-ऑपरेटिव मंडल ने निकाली पदयात्रा

बोकारो : भाजपा को-आपरेटिव मंडल ने बुधवार को पद यात्रा सह सदस्यता सत्यापन कार्यक्रम का आयोजन किया. अध्यक्षता अवधेश यादव ने की. मुख्य अतिथि धनबाद सांसद पीएन सिंह थे. पदयात्रा सेक्टर 12 स्थित कर्पुरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई. क्लब मोड़ चौधरी, चरण सिंह मोड़ होते हुये सेक्टर 12 का भ्रमण […]

बोकारो : भाजपा को-आपरेटिव मंडल ने बुधवार को पद यात्रा सह सदस्यता सत्यापन कार्यक्रम का आयोजन किया. अध्यक्षता अवधेश यादव ने की. मुख्य अतिथि धनबाद सांसद पीएन सिंह थे. पदयात्रा सेक्टर 12 स्थित कर्पुरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई. क्लब मोड़ चौधरी, चरण सिंह मोड़ होते हुये सेक्टर 12 का भ्रमण करते हुए मनोज सिंह के आवास पर भोजन के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ. भाजपाइयों ने आमजनों को सरकार की योजना से अवगत करते हुये कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बिनोद महतो, प्रमंडलीय प्रभारी रोहित लाल सिंह, वरिष्ठ नेता एनके राय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुमार अमित, कृष्ण कुमार मुन्ना, जिला के मंत्री सह मंडल के प्रभारी कमलेश राय, दिलीप श्रीवास्तव, मंडल के महामंत्री विनय आनंद, चंद्रशेखर सिंह, मनोज सिंह, विद्या सागर सिंह, बबिता, बिनोद सिन्हा, प्रह्लाद वर्मा, सरदार तेजपाल, शशिकांत सिंह, प्रकाश चटर्जी, रवि शंकर, आसीन, आनंद, सियाराम सिंह, अरविंद, संजय, अमरीश, अमर नायक, जीतेंद्र कुमार, रोनित, संजय सिंह, बबलू पांडेय, राजीव कंठ, उपेंद्र पांडेय, रामसुमेर सिंह, सरस्वती देवी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >