गोमिया में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

गोमिया : बोकारो जिला के गोमिया स्थित आईईएल गवर्मेंट कॉलोनी के फेज टू के एक आवास में बुधवार को आग लग गयी. इसमें हजारो रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. हालांकि, घर में रहने वाली अकेली महिला बाल-बाल बच गयी. आईईएल गवर्मेंट कॉलोनी फेज टू निवासी बिमला देवी के घर बुधवार की सुबह शॉर्ट […]

गोमिया : बोकारो जिला के गोमिया स्थित आईईएल गवर्मेंट कॉलोनी के फेज टू के एक आवास में बुधवार को आग लग गयी. इसमें हजारो रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. हालांकि, घर में रहने वाली अकेली महिला बाल-बाल बच गयी.

आईईएल गवर्मेंट कॉलोनी फेज टू निवासी बिमला देवी के घर बुधवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. घर में भरा हुआ सिलिंडर पड़ा था. देखते ही देखते ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगी.

लोगों ने हल्ला करना शुरू कर दिया. हल्ला सुनकर आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े. सूचना मिलते ही आईईएल की फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गयी. थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया.

आग की वजह से घर में रखे फ्रिज समेत हजारों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गये. मालूम हो की विमला देवी घर पर अकेले रहती हैं. समय रहसे आसपास के लोग नहीं आते, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >