बोकारो : खेल में असीम संभावनाएं, बढ़-चढ़ कर लें हिस्सा

बोकारो : सेक्टर वन स्थित संत जेवियर्स विद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई. उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीजी झारखंड अनिल पालटा व प्राचार्य फादर साजू बास्टियन ने संयुक्त रूप से किया. श्री पालटा ने कहा : खेलकूद से ही स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन हासिल हो सकता है. हर विद्यार्थी को खेलकूद में बढ़-चढ़ […]

बोकारो : सेक्टर वन स्थित संत जेवियर्स विद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई. उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीजी झारखंड अनिल पालटा व प्राचार्य फादर साजू बास्टियन ने संयुक्त रूप से किया. श्री पालटा ने कहा : खेलकूद से ही स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन हासिल हो सकता है.
हर विद्यार्थी को खेलकूद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. आज खेल में असीम संभावनाएं हैं. राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद से पहचान बन रही है.
प्रतियोगिता की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी डॉली, अंकिता, किशोर, रूचिका, शुभम व स्कूल कैप्टन बासुदेव सेठ ने मशाल दौड़ से की. प्राइमरी विंग के विद्यार्थी सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणायाम, अर्द्धचक्रासन आदि का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में लोरेटो हाउस 1690 अंक के साथ चैंपियन व लोयोला हाउस 1539 अंक के साथ रनरअप रहा.
1435 अंक के साथ जेवियर हाउस तीसरे स्थान पर रहा. कार्मल हाउस को मार्च पास्ट विजेता का खिताब मिला. प्रतिभागी बाधा दौड़, थ्री लेगेड, स्कीपिंग, प्लेट बैलेंसिंग, म्यूजिकल चेयर, सैंक रेस, रिले रेस, 100, 200, 400 व 800 मीटर रेस में शामिल हुए. सभी विजेता प्रतिभागियों व हाउस खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि श्री पालटा व प्राचार्य फादर बास्टियन ने सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >