पारा शिक्षकों के समर्थन में झारखंड मुक्ति मोर्चा करेगा आंदोलन

चंदनकियारी. झामुमो चंदनकियारी प्रखंड कमिटी की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष महाराज महतो की अध्यक्षता में हुई. पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज की घटना की निंदा की गयी और पारा शिक्षकों की मांगों की समर्थन में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. प्रखंड कमेटी द्वारा बूथ कमेटी के गठन को लेकर रणनीति भी बनायी गयी. […]

चंदनकियारी. झामुमो चंदनकियारी प्रखंड कमिटी की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष महाराज महतो की अध्यक्षता में हुई. पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज की घटना की निंदा की गयी और पारा शिक्षकों की मांगों की समर्थन में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. प्रखंड कमेटी द्वारा बूथ कमेटी के गठन को लेकर रणनीति भी बनायी गयी.
बैठक में केंद्रीय सदस्य गोमेश सोरेन, जिला उपाध्यक्ष बादल भगत, जिला संयुक्त सचिव अशोक दसौंधी, रामपद दास, बंकेश्वर महतो, भोटु महतो, समर पांडेय, पद्द दास, असगर अंसारी, स्मारद्दीन अंसारी, अश्विनी महतो, इमामुद्दीन अंसारी, मनोहर माजी आदि उपस्थित थे.
झाविमो ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
चास : पारा शिक्षकों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ झाविमो चास नगर कमेटी की ओर से रविवार को महावीर चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. नगर अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि राज्य सरकार सभी मोर्चे पर विफल है. अपनी विफलता को छिपाने के लिए साजिश के तहत पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज किया गया. अगर पारा शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं की गयी तो झाविमो उग्र आंदोलन करेगा.
जिला सचिव सुधीर जायसवाल ने कहा कि जनहित में इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है. मौके पर दलित मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप बाउरी, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, मो जमाल, मो जब्बार, धनु बाउरी, अशोक कुमार, अनुज कुमार, प्रदीप सिंह, राहुल कुमार, रोहित कुमार, विक्रांत कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >