कसमार : चोरी क‍े कोयला के साथ छह बाइक जब्त

कसमार : कसमार व पेटरवार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार की सुबह छह क्विंटल चोरी की कोयला के साथ छह बाइक जब्त की गयी है. कसमार थाना क्षेत्र व पेटरवार थाना के इलाके में सोनपुरा से खेतको के बीच कसमार थाना प्रभारी रंजीत कुमार, पेटरवार थाना प्रभारी विपिन कुमार व एएसआइ केएन पाठक समेत […]

कसमार : कसमार व पेटरवार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार की सुबह छह क्विंटल चोरी की कोयला के साथ छह बाइक जब्त की गयी है. कसमार थाना क्षेत्र व पेटरवार थाना के इलाके में सोनपुरा से खेतको के बीच कसमार थाना प्रभारी रंजीत कुमार, पेटरवार थाना प्रभारी विपिन कुमार व एएसआइ केएन पाठक समेत पुलिस बल के साथ शनिवार की सुबह छापेमारी की गयी.
चोरी का कोयला लादकर आ रहे छह बाइक सवार पुलिस को आता देख बाइक छोड़ भाग खड़े हुए. पुलिस कोयला व सभी बाइक जब्त कर थाना ले आयी है. कसमार थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया : इस क्षेत्र में बाइक से चोरी की कोयला ढोने की गुप्त सूचना के बाद यह कार्रवाई की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >