चास : जदयू नेता के रिश्तेदार के घर 26 लाख की डकैती

चास : चास के यदुवंश नगर स्थित ट्रांसपोर्ट गली निवासी सिविल ठेकेदार रामसेवक सिंह के घर में बुधवार को करीब 26 लाख का डाका पड़ा. छह डकैतों ने ठेकेदार व उनकी पत्नी उमा देवी, गार्ड सहदेव बाउरी व ड्राइवर सुनील कुमार सिंह को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया. डकैत एक लाख रुपये नकद और […]

चास : चास के यदुवंश नगर स्थित ट्रांसपोर्ट गली निवासी सिविल ठेकेदार रामसेवक सिंह के घर में बुधवार को करीब 26 लाख का डाका पड़ा. छह डकैतों ने ठेकेदार व उनकी पत्नी उमा देवी, गार्ड सहदेव बाउरी व ड्राइवर सुनील कुमार सिंह को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया. डकैत एक लाख रुपये नकद और करीब 25 लाख रुपये के आभूषण लेकर गये. पीड़ित जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी के दूर के रिश्तेदार हैं.
क्या है घटना: डकैतों ने ठेकेदार रामसेवक सिंह के आवास पर पहुंच कर सबसे पहले गार्ड को बंधक बनाया. गार्ड को लेकर दूसरे तल्ले में मौजूद ठेकेदार की पत्नी से दरवाजा खुलवाने को कहा. पत्नी के दरवाजा खोलने पर सभी डकैत आवास में घुस गये और दोनों को बंधक बना लिया.
घटना के दौरान ठेकेदार नया मोड़ गये हुए थे. वह वापस लौटे, तो देखा आवास के परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति घूम रहा है. गार्ड को आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला. अज्ञात व्यक्ति से पूछने पर बताया कि वह गार्ड का रिश्तेदार है. इसके बाद एक डकैत ऊपर से नीचे आया, उसने खुद को सीबीआइ अधिकारी बताकर श्री सिंह को भी बंधक बना लिया गया.
ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि लॉकर व अलमारी की चाबी नहीं देने पर डकैतों ने पत्नी के सिर पिस्टल के बट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. तीन कमरों के लॉकर व अलमारी को तोड़ दिया. इसके बाद नकदी सहित सभी आभूषण लूट ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >