बोकारो : उत्पाद विभाग ने अवैध शराब अड्डा में की छापेमारी

बोकारो : उत्पाद विभाग की टीम ने बालीडीह थाना क्षेत्र के तेतुलिया बस्ती स्थित गरगा नदी के किनारे चल रहे चार अवैध महुआ शराब के अड्डा पर रविवार को छापेमारी की. इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम को देखकर अवैध शराब व्यवसायी भाग निकले. विभाग ने मौके से 50 लीटर तैयार अवैध महुआ शराब जब्त […]

बोकारो : उत्पाद विभाग की टीम ने बालीडीह थाना क्षेत्र के तेतुलिया बस्ती स्थित गरगा नदी के किनारे चल रहे चार अवैध महुआ शराब के अड्डा पर रविवार को छापेमारी की. इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम को देखकर अवैध शराब व्यवसायी भाग निकले.
विभाग ने मौके से 50 लीटर तैयार अवैध महुआ शराब जब्त किया. महुआ शराब बनाने के लिए रखा गया कच्चा माल जावा महुआ (सैकड़ों किलो) को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है. इस संबंध में उत्पाद विभाग के दारोगा सोनू साहू ने तेतुलिया निवासी अवैध शराब व्यवसायी निसाकर प्रधान, मोहन चंद्र वास्के, परसन मांझी व लड्डू मांझी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >