सरकार को जनता की चिंता नहीं

चास : चास-बोकारो में बिगड़ती बिजली व्यवस्था के खिलाफ झारखंड विकास मोर्चा ने शनिवार को आइटीआइ मोड़ स्थित विद्युत कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. पार्टी कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मुख्य गेट के समक्ष धरना पर बैठ गये. जेवीएम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रकाश ने कहा कि जिले में शहर से लेकर गांव तक […]

चास : चास-बोकारो में बिगड़ती बिजली व्यवस्था के खिलाफ झारखंड विकास मोर्चा ने शनिवार को आइटीआइ मोड़ स्थित विद्युत कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. पार्टी कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मुख्य गेट के समक्ष धरना पर बैठ गये. जेवीएम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रकाश ने कहा कि जिले में शहर से लेकर गांव तक बिजली संकट से लोग जूझ रहे हैं, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री चीन के दौरे पर जा रहे हैं. राज्य सरकार के पास जनता का दर्द कम करने के लिये न तो कोई विजन है और न ही जनमुद्दों पर कोई काम हो रहा है. कहा कि जिले में विगत 20 दिनों से बिजली संकट के कारण जनजीवन त्राहिमाम कर रही है. लेकिन स्थानीय विधायक अधिकारियों के पास जाकर दया की भीख मांग रहे हैं. चुनाव के वक्त बड़े-बड़े वादे व दावे करनेवाले लोगों को अब जनता पहचान चुकी है. कहा : झारखंड सरकार के कार्यकाल में अधिकारी बेलगाम है. उन्हे जनता की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है. मौके पर आदिवासी नेता रामलाल सोरेन, नजमुल होदा, मो कादरी, पार्वती उरांव, सुखिया बड़ाइक, संजय राय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

सूचना पर पहुंचे एसडीओ : प्रदर्शन की सूचना पर चास एसडीओ सतीश चंद्रा पहुंचे. उन्होंने आंदोलनकारियों से बिना आदेश के आंदोलन करने की बात कही. कहा कि जो भी बिना आदेश के विधि-व्यवस्था बिगाड़ेगा, उसे जेल भिजवा देंगे. इस बीच चास थाना प्रभारी ने बीच-बचाव कर कार्यकर्ताओं को गेट छोड़कर धरना देने की बात कही. इस पर वह वहां से हटे. बता दें कि जेवीएम का प्रर्दशन सुबह 10.30 बजे से शुरू हुआ 11.30 बजे तक चला, तब तक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय के बाहर ही रुके रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >