जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा ऊपरघाट, ग्रामीणों में दहशत

रेंजर ने हाथी भगाओ टीम को भेजा ऊपरघाट ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की रात में गांव में उत्पात मचा सकते हैं हाथी ऊपरघाट : नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट के मुंगो रांगामाटी व पोखरिया पंचायत के घने जंगल में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक जंगली हाथियों के झुंड को विचरण करते देखा. हाथियों […]

रेंजर ने हाथी भगाओ टीम को भेजा ऊपरघाट

ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की
रात में गांव में उत्पात मचा सकते हैं हाथी
ऊपरघाट : नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट के मुंगो रांगामाटी व पोखरिया पंचायत के घने जंगल में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक जंगली हाथियों के झुंड को विचरण करते देखा. हाथियों के झुंड में छोटे-बड़े कुल 16 हाथी हैं. जंगली हाथियों के जंगल में विचरण करने से आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीणों ने कहना है कि रात में हाथियों का झुंड गांवों में प्रवेश कर उत्पात मचा सकता है. खेतों में लगी फसलों को हाथी नुकसान पहुंचा सकते हैं. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के बेरमो रेंजर डीके श्रीवास्तव को दी. रेंजर ने हाथियो भगाओ टीम को ऊपरघाट भेज दिया है. उन्होंने कहा कि शनिवार की देर शाम हाथियों के झुंड को जंगल से अन्यत्र खदेड़ा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >