कर्नल मार्केट के युवक ने फांसी लगा आत्महत्या की

बोकारो : माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट निवासी युवक विजय कुमार पांडेय (24 वर्ष) बुधवार की रात अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह तब मिली जब विजय की भाभी उसके कमरे में गयी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जा में […]

बोकारो : माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट निवासी युवक विजय कुमार पांडेय (24 वर्ष) बुधवार की रात अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह तब मिली जब विजय की भाभी उसके कमरे में गयी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया था. पुलिस के अनुसार, लगभग एक वर्ष पूर्व विजय का शादी हुई थी. कुछ दिनों पूर्व उसकी पत्नी अपने मायका चली गयी थी. गुरुवार की रात विजय खाना खाकर घर में सोया था. रात के समय गमछी के सहारे फंदा बनाकर एलबेस्टर वाले छत के सहारे विजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है. मृतक युवक बोकारो इस्पात संयंत्र में कैंटीन चलाता था. घटना के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >