बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे कसमार के मजार और भर्रा बस्ती

कसमार : बॉलीवुड फिल्म में पहली बार कसमार का दृश्य दिखेगा. फिल्म ‘राम राज्य’ के लिए सुरजूडीह स्थित सुप्रसिद्ध हजरत दाता कुरबान अली शाह के मजार व मजार के सामने कव्वाली दृश्य की शूटिंग सोमवार की देर रात को की गयी. ली हेलियस फिल्म्स कंपनी के बैनर तले बन रही यह फिल्म हिंदी के अलावा […]

कसमार : बॉलीवुड फिल्म में पहली बार कसमार का दृश्य दिखेगा. फिल्म ‘राम राज्य’ के लिए सुरजूडीह स्थित सुप्रसिद्ध हजरत दाता कुरबान अली शाह के मजार व मजार के सामने कव्वाली दृश्य की शूटिंग सोमवार की देर रात को की गयी. ली हेलियस फिल्म्स कंपनी के बैनर तले बन रही यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलगु में इसी वर्ष दिसंबर में रिलीज की जायेगी.
फिल्म के अभिनेता अमन प्रीत सिंह व अभिनेत्री शोभिता राणा है. फिल्म के निर्माता प्रवीर सिंहा ने बताया कि हिंदू-मुस्लिम एकता पर आधारित इस फिल्म का हीरो घायल हालत में दौड़ कर इस मजार में आता है और सजदा करता है. पहली शूटिंग मजार के अंदर सजदा की हुई. इसके बाद हीरो मजार से निकलकर कव्वाली में भी शिरकत करता है. शूटिंग में कई कलाकार सुरजूडीह के भी शामिल किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >