देश के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर पूंजीपतियों की नजर : गहलोत

बेरमो : ऑल इंडिया इंटक वर्किंग कमेटी की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से राजस्थान के उदयपुर में शुरू हुई. बैठक की अध्यक्षता इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी ने की. बतौर मुख्य अतिथि श्री गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र पर खतरा बढ़ा है. संवैधानिक संस्थानों के अलावा मजदूरों व किसानों पर खतरा मंडरा […]

बेरमो : ऑल इंडिया इंटक वर्किंग कमेटी की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से राजस्थान के उदयपुर में शुरू हुई. बैठक की अध्यक्षता इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी ने की. बतौर मुख्य अतिथि श्री गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र पर खतरा बढ़ा है. संवैधानिक संस्थानों के अलावा मजदूरों व किसानों पर खतरा मंडरा रहा है. देश के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर बड़े-बड़े पूंजीपतियों की नजर है.
कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में इस बार नेतृत्व बदलेगा, भाजपा में इससे घबराहट बढ़ी है. कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को गले लगाना अपनी शान समझते हैं, लेकिन जब राहुल गांधी उनके गले लगते हैं तो भाजपाई इसका मजाक उड़ाते हैं.
एक हजार से अधिक डेलिगेट : बैठक के प्रथम दिन शुक्रवार को कई राजनीतिक प्रस्ताव भी लिये गये. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर विश्वास करते हुए उनके नेतृत्व में इंटक के चलने के अलावा देश के मजदूर व उद्योग-धंधों पर हो रहे हमले के खिलाफ सभी श्रमिक संगठनों के साथ संयुक्त आंदोलन का निर्णय शामिल है. बैठक में देश भर से एक हजार से ज्यादा डेलिगेट हिस्सा ले रहे हैं. बैठक में मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआइसीसी महामंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास, राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, सीडब्ल्यूसी के श्री मीणा, राजस्थान इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
श्रमिक अधिकार विहीन किये जा रहे : अध्यक्षता कर रहे इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मजदूर व उद्योग विरोधी है. आज देश के कल-कारखानों पर खतरा बढ़ी है. सभी मजदूर संगठनों को एक प्लेटफॉर्म पर आकर सरकारी नीतियों के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने की जरूरत है. कहा : इंटक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस के नेतृत्व में विश्वास करता है. इंटक राहुल गांधी के नेतृत्व में चलेगा.
इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री व पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व इंदिरा गांधी ने कोयला उद्योग का राष्ट्रीयकरण कर मजदूरोंको सुविधा दिलायी थी, पर आज कोल इंडिया को निजीकरण की ओर धकेला जा रहा है. देश की 71 पब्लिक सेक्टर यूनिटों में कई को सरकार बंद करना चाहती है तो कई का विनिवेश करना चाहती है. कोल इंडिया का फिर दस फीसद विनिवेश करने का निर्णय लिया गया है. मजदूरों के पूर्व से प्रदत्त अधिकार छीने जा रहे हैं.
मन्नान, ओपी लाल व जयमंगल भी शामिल : बैठक को इससे पूर्व पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास, राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, सीडब्ल्यूसी के श्री मीणा, राजस्थान इंटक के प्रदेश अध्यक्ष, महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई ने संबोधित किया. मौके पर इंटक नेता एसक्यू जामा, अशोक सिंह, आरसी खुटिया, पवन सिंह घटवाल, चंद्रशेखर, कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, पूर्व विधायक ओपी लाल, सरफराज अहमद, मन्नान मल्लिक, एके झा, मो सुल्तान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >