गोमिया में फिर दो शिक्षकों के बंद आवासों से चोरी

गोमिया : आइइएल थाना क्षेत्र अंतर्गत आइइएल टीचर्स फ्लैट में फिर पिट्स मॉडर्न स्कूल के दो शिक्षकों के बंद आवास से शनिवार को दिनदहाड़े चोरी हो गयी. दिनेश कुमार सिंह के आवास से हजारों रुपये के चांदी के जेवर सहित तीन हजार नकदी और जेएन रथ के आवास से 15 हजार रुपये के चांदी के […]

गोमिया : आइइएल थाना क्षेत्र अंतर्गत आइइएल टीचर्स फ्लैट में फिर पिट्स मॉडर्न स्कूल के दो शिक्षकों के बंद आवास से शनिवार को दिनदहाड़े चोरी हो गयी. दिनेश कुमार सिंह के आवास से हजारों रुपये के चांदी के जेवर सहित तीन हजार नकदी और जेएन रथ के आवास से 15 हजार रुपये के चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं. दोनों आवासधारी परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गये हुए हैं. आवासों में बाहर से ताला जड़ा था. घटना की सूचना मिलते ही आइइएल थाना प्रभारी सकलदीप सिंह पहुंचे और जांच-पड़ताल की. ससबेड़ा पश्चिमी मुखिया शांति देवी भी पहुंचीं. मालूम हो कि बीते बुधवार को पिट्स मॉडर्न स्कूल के ही शिक्षक अजय कुमार, केके चट्टोपाध्याय और सीपी सिंह के बंद आवासों से लाखों रुपये की चोरी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >