चास : वंशीडीह स्थित शनि मंदिर के पास जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष से दुलाल हलधर जख्मी हुआ है. इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से मारपीट का आरोप लगाते हुये चास थाना में आवेदन दिया गया है.
जानकारी के अनुसार एक डिसमिल जमीन को लेकर दुलाल हलधर व विनोद गोप के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा था. आज उक्त जमीन पर विनोद के परिजनों की ओर से गड्ढा खोदा जा रहा था. इस पर दुलाल के परिवार वालों ने मना किया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गयी. इसके बाद मारपीट शुरू हो गयी. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करने में जुटी है.
