बाइक सवार बदमाशों ने छीना 1.05 लाख

बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो डी स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर एक व्यक्ति से एक लाख पांच हजार रुपया से भरा बैग छीन लिया. घटना सेक्टर दो ए, आवास संख्या 03-62 निवासी सुरेश प्रताप सिंह के साथ हुई है. श्री सिंह के आवेदन पर स्थानीय बीएस सिटी […]

बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो डी स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर एक व्यक्ति से एक लाख पांच हजार रुपया से भरा बैग छीन लिया. घटना सेक्टर दो ए, आवास संख्या 03-62 निवासी सुरेश प्रताप सिंह के साथ हुई है. श्री सिंह के आवेदन पर स्थानीय बीएस सिटी थाना में रविवार को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. श्री सिंह के अनुसार, वह शनिवार दोपहर एक बजे सिटी सेंटर स्थित बैंक ऑफ इंडिया गये थे.
बैंक में खाता से एक लाख पांच हजार रुपये की निकासी कर रुपये को हैंड बैग में रखकर बैंक से बाहर आये. रुपये से भरा बैग बाइक की हैंडल में टांग कर अपने घर जा रहे थे. रास्ते में सेक्टर दो डी स्कूल के निकट अचानक बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आये. झपट्टा मार कर बाइक के हैंडल में टंगा रुपये से भरा बैग लेकर भाग गये. श्री सिंह ने शोर मचाया लेकिन छिनतई करने वाले बदमाश काफी तेज गति से बाइक चलाते हुए भाग गये. श्री सिंह के अनुसार, छिनतई करने वाले दोनों बदमाश बैंक से ही उनके पीछे लगे थे, लेकिन उन्हें आभास नहीं हुआ. बैंक के सीसीटीवी फुटेज में भी उक्त दोनों बदमाश श्री सिंह की निगरानी करते दिख रहे है.
आंदोलन. पुपुनकी में शराब मुक्ति यात्रा निकाली गयी, शराबबंदी का संकल्प लिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >