पुलिस पर पथराव, बीडीअो का वाहन तोड़ा, लाठी चार्ज

अंतरधार्मिक विवाह पर जरीडीह में विहिप और बजरंग दल ने किया भारी हंगामा जैनामोड़ : जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड़बालीडीह के टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की शाम विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक एनएच को जाम कर दिया. जाम हटाने के लिए […]

अंतरधार्मिक विवाह पर जरीडीह में विहिप और बजरंग दल ने किया भारी हंगामा

जैनामोड़ : जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड़बालीडीह के टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की शाम विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक एनएच को जाम कर दिया. जाम हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. कार्यकर्ताओं की ओर से भी पत्थरबाजी की गयी. इसमें कई पुलिस कर्मी हल्के चोटिल हो गये. जरीडीह बीडीओ के वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया. कार्यकर्ता अंतरधार्मिक विवाह करने वाली बालीडीह की लड़की को बरामद करने की मांग कर रहे थे.
क्या है मामला : गौरतलब है कि जरीडीह की एक लड़की बीते 15 मई से अपने घर से लापता हो गयी. बताया जाता है कि लड़की के साथ 21 मई को यूपी में अंतरधार्मिक विवाह कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >