मगही भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग

बोकारो : अखिल भारतीय मगही उत्थान परिषद की ओर से रविवार को सेक्टर-05 स्थित बोकारो क्लब में ‘अखिल भारतीय मगही महासम्मेलन’ हुआ. सम्मानित अतिथि सांसद पीएन सिंह, अध्यक्ष राम बदन सिंह, बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसके शर्मा व संयोजक वेंकटेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. सांसद पीएन सिंह […]

बोकारो : अखिल भारतीय मगही उत्थान परिषद की ओर से रविवार को सेक्टर-05 स्थित बोकारो क्लब में ‘अखिल भारतीय मगही महासम्मेलन’ हुआ. सम्मानित अतिथि सांसद पीएन सिंह, अध्यक्ष राम बदन सिंह, बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसके शर्मा व संयोजक वेंकटेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. सांसद पीएन सिंह ने कहा : आपसी प्रेम व भाईचारा को बढ़ाने की दिशा में मगही भाषा-भाषी को कदम आगे बढ़ाना चाहिए.
इस भाषा को प्रसारित करना चाहिए, क्योंकि यह हमारी सभ्यता व संस्कृति से जुड़ी है. सम्मेलन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा सकता है. श्री सिंह व अन्य अतिथियों ने मगही पत्रिका का विमोचन किया. अध्यक्ष राम बदन सिंह ने कहा : मगही भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा मिलना चाहिए. इससे इस भाषा का प्रचार-प्रसार होगा. मगही भाषा-भाषी आपस में जुड़ेंगे. इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है.
इसे आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा. बोकारो स्टील सिटी काॅलेज के प्राचार्य डॉ एसके शर्मा ने कहा : मगही भाषा के माध्यम से युवाओं को देश की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जा सकता है. संयोजक वेंकटेश शर्मा ने कहा : देश-विदेश में इसका प्रसार किया जायेगा. पटना व दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा. उपाध्यक्ष राजेश्वरी सिंह, समाजसेवी राजेश्वर सिंह, घनश्याम शर्मा, सुशील सिसोदिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये.
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन : कार्यक्रम के दौरान ‘अखिल भारतीय संगीत महासम्मेलन’ का भी आयोजन किया गया. इस दौरान कलाकारों ने गीत प्रस्तुत कर लोगों को आनंदित किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ रवींद्र कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम में बोकारो के अलावा झारखंड व बिहार के विभिन्न जिले के मगही भाषा-भाषी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >