कसमार : कसमार प्रखंड अंतर्गत टांगटोना पंचायत के तेलियाडीह गांव निवासी 35 वर्षीय ठेका मजदूर फूलचंद महतो की कसमार पुलिस द्वारा बुधवार को रातभर की गयी बर्बर पिटाई के विरोध में कसमार के लोगों में आक्रोश है. विभिन्न राजनीति व सामाजिक संगठनों के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिस अधिकारी को निलंबित करने की मांग बोकारो एसपी से की है़ प्रमुख विजय किशोर गौतम, जिप सदस्य जगदीश महतो ने कहा कि कसमार पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाई से पुलिस पर से लोगों का भरोसा उठेगा़
मजदूर की पिटाई से कसमार में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
कसमार : कसमार प्रखंड अंतर्गत टांगटोना पंचायत के तेलियाडीह गांव निवासी 35 वर्षीय ठेका मजदूर फूलचंद महतो की कसमार पुलिस द्वारा बुधवार को रातभर की गयी बर्बर पिटाई के विरोध में कसमार के लोगों में आक्रोश है. विभिन्न राजनीति व सामाजिक संगठनों के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी […]

वरीय अधिकारियों को चाहिए कि दोषी पुलिस अधिकारी पर अविलंब कड़ी कारवाई करें.
इधर, सीपीआइएम कसमार लोकल कमेटी के सचिव शकूर अंसारी, उमाशंकर महाराज, सीपीआइ के प्रखंड सचिव दिवाकर महतो, झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सिकंदर कपरदार, प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी, मिथिलेश महाराज, विनीत जायसवाल, सोहेल रिजवी आदि ने कसमार में बैठक कर घटना की कड़ी निंदा की़ युवा नेता शुभम झा ने कहा : फूलचंद को बिना वजह जिस प्रकार बेरहमी से पिटाई की गयी वह पुलिस का बर्बर चेहरा को उजागर करता है़ उन्होंने एसपी से आग्रह किया है कि दोषी अधिकारी पर जल्द कार्रवाई हो नहीं तो जनता का पुलिस पर से भरोसा उठ जायेगा़ शुभम ने पीड़ित फूलचंद से मुलाकात भी की़