सेल स्तर पर 17 कर्मियों व अधिकारियों का अंतर विभागीय तबादला
इस्को स्टील प्लांट से बीएसएल में आये एजीएम विशाल राज
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के डीजीएम-प्रोजेक्ट सुब्रत सेन का तबादला राउरकेला स्टील प्लांट में डीजीएम के पद पर हुआ है. इस्को स्टील प्लांट-बर्नपुर के एजीएम (यूएसएम) विशाल राज का तबादला बोकारो स्टील प्लांट में एजीएम के पद पर किया गया है. बीएसएल सहित सेल स्तर पर कुल 17 कर्मी व अधिकारी का अंतर विभागीय तबादला किया है.
सेल प्रबंधन से इससे संबंधित सर्कुलर जारी कर दिया है. इनमें मास्टर ऑपरेटर से लेकर इडी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं. कई कर्मी व अधिकारी का तबादला बिना ट्रांसफर बेनीफिट के किया गया है. सेल प्रबंधन ने अपनी उत्पादन क्षमता व उत्पादकता को बढ़ाने के लिए कर्मी व अधिकारियों का अंतर विभागीय तबादला किया है.
