एक सप्ताह में आलू का भाव 12 से बढ़ कर हो गया 18 रुपया

बोकारो : एक सप्ताह पहले 12 रुपये किलो में बिकने वाला आलू अब 18 रुपये किलो का हो गया है. इससे लोग परेशान हैं. आलू हर वर्ग की जरूरत है. अधिकतर सब्जी में आलू का इस्तेमाल होता है. दुंदीबाग बाजार के खुदरा कारोबारियों का कहना है कि कीमतें बढ़ने से लोग आलू की खरीदारी कम […]

बोकारो : एक सप्ताह पहले 12 रुपये किलो में बिकने वाला आलू अब 18 रुपये किलो का हो गया है. इससे लोग परेशान हैं. आलू हर वर्ग की जरूरत है. अधिकतर सब्जी में आलू का इस्तेमाल होता है. दुंदीबाग बाजार के खुदरा कारोबारियों का कहना है कि कीमतें बढ़ने से लोग आलू की खरीदारी कम कर रहे हैं.

अब कोल्ड स्टोरेज से आ रहा आलू : दुंदीबाग बाजार के थोक विक्रेता भोला साव ने बताया कि बाजार में एक सप्ताह पहले तक आलू सीधे किसानों के यहां से आता था. अब किसानों के आलू का स्टॉक खत्म हो गया है. अभी आलू कोल्ड स्टोरेज से बाजार में आ रहा है. इसके कारण आलू की कीमत बढ़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >