फुसरो में कांग्रेस के राकेश अध्यक्ष, छेदी बने उपाध्यक्ष

निकाय चुनाव. िगरिडीह में भाजपा के सुनील मेयर, प्रकाश डिप्टी मेयर चुने गये फुसरो/रांची : नगर निकाय चुनाव में मेयर/उपाध्यक्ष के 21 पद और डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष के 15 पद पर जीत के साथ भाजपा ने मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. फुसरो नगर परिषद के चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनो सीटों पर कांग्रेस […]

निकाय चुनाव. िगरिडीह में भाजपा के सुनील मेयर, प्रकाश डिप्टी मेयर चुने गये

फुसरो/रांची : नगर निकाय चुनाव में मेयर/उपाध्यक्ष के 21 पद और डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष के 15 पद पर जीत के साथ भाजपा ने मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. फुसरो नगर परिषद के चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनो सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने बाजी मार ली है. कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना सिंह को 1765 मतों के अंतर से पराजित किया. अर्चना सिंह को 5740 मत प्राप्त हुआ.
तीसरे स्थान पर 5118 मत के साथ भाजपा प्रत्याशी जगरनाथ राम रहे. इस तरह सिर्फ तीन प्रत्याशी ही पांच हजार से अधिक वोट ला सके. कांग्रेस के ही उपाध्यक्ष प्रत्याशी छेदी नोनिया ने भाजपा प्रत्याशी शिवलाल को 3187 मतों से पराजित किया. छेदी नोनिया को कुल 10147 मत तथा शिवलाल रविदास को 6960 मत प्राप्त हुआ. झामुमो के बैजनाथ महतो 3768 मत लाकर तीसरे स्थान पर तथा आजसू पार्टी के महेश कुमार महतो 3386 मत लाकर चौथे स्थान पर रहे.
िगरिडीह में मेयर व डिप्टी मेयर पद पर भाजपा का कब्जा रहा. गुरुवार को हुई मतगणना में मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार पासवान ने 30691 वोट हासिल किये. वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी समीर राज चौधरी रहे. डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा के प्रकाश राम ने 27332 वोट लाकर चुनाव में जीत हासिल की. दूसरे स्थान पर कांग्रेस के मो. इश्तियाक रहे.
चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की दोनों सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है. भाजपा प्रत्याशी डबलू बाउरी ने कांग्रेस के मुरली तुरी को 1780 मतों से हराया. डबलू बाउरी को 7207, मुरली तुरी को 5427 मत मिले. उपाध्यक्ष का पद भी भाजपा के खाता में गया. पार्टी प्रत्याशी जय प्रकाश सिंह ने कांग्रेस के अबदाल अहमद को 2662 मतों से हराया.
हजारीबाग नगर निगम में भी पहली बार चुनाव हुआ था. यहां से भी भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर का पद अपने खाते में कर लिया. भाजपा की रोशनी तिर्की 35,417 वोट लायी. वह मेयर पद के लिए चुनी गयी. वहीं, भाजपा के राजकुमार लाल 29, 857 वोट लाकर डिप्टी मेयर का चुनाव जीत गये.
मेदिनीनगर में भाजपा की अरुणा शंकर ने 15,944 वोट लाकर अपनी जीत दर्ज की. यहां डिप्टी मेयर का पद भी भाजपा के खाते में गया.
फुसरो में कांग्रेस…
राकेश कुमार सिंह ने 18, 387 वोट लाकर जीत दर्ज की.
गढ़वा नगर परिषद से भाजपा की पिंकी केसरी अध्यक्ष चुनी गयी. भाजपा की ही मीरा पांडेय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं. चतरा में अध्यक्ष का पद भाजपा के खाते में गया, गूंजा देवी की जीत हुई, जबकि उपाध्यक्ष का पद पर झाविमो प्रत्याशी सुदेश कुमार ने जीत दर्ज की. गुमला नगर परिषद कांग्रेस और झामुमो के कब्जे में रहा. यहां से कांग्रेस के दीप नारायण अध्यक्ष और झामुमो के कलीम अख्तर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए. रामगढ़ की दोनों सीटें आजसू के खाते में गयी हैं.
जुगेश बेदिया अध्यक्ष और मनोज महतो उपाध्यक्ष चुने गये हैं. झुमरी तिलैया में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव हुआ था, जिसमें भाजपा के प्रकाश राम ने जीत दर्ज की. सिमडेगा से अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के पुष्पा कुल्लू अध्यक्ष और ओम प्रकाश साहू (भाजपा) उपाध्यक्ष चुने गये हैं. लातेहार नगर पंचायत से भाजपा की शीला देवी अध्यक्ष बनी हैं. निर्दलीय प्रत्याशी नवीन सिन्हा ने उपाध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की है.
हजारीबाग में भाजपा की रोशनी मेयर और राजकुमार िडप्टी मेयर निर्वाचित
रांची के लोगों ने एक बार फिर आशा लकड़ा पर जताया भरोसा
रांची में आशा लकड़ा भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थी. आशा ने झामुमो की वर्षा गाड़ी को 39616 वोटों से हरा दिया. आशा लकड़ा को कुल 14,9,623 वोट मिले. इसी तरह डिप्टी मेयर के पद पर दूसरी बार संजीव विजयवर्गीय ने जीत दर्ज की. संजीव विजयवर्गीय भी भाजपा उम्मीदवार थे. उन्हें कुल 97,281 वोट मिले. उन्होंने कांग्रेस के राजेश गुप्ता को 33,120 वोटों से हराया.
आनेवाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव सभी मिल कर लड़ें. हम लोगों तक अपनी बात नहीं पहुंचा पायें.झामुमो
विधानसभा चुनाव के नजरिये से देखें, तो कांग्रेस के वोट बढ़े हैं. कई सीटों पर हम काफी कम वोटों से हारे हैं. कांग्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >