मामला सरदार पटेल पब्लिक स्कूल 09 का
अभिभावकों ने जतायी नाराजगी
बोकारो : सरदार पटेल पब्लिक स्कूल 09 विद्यार्थियों से पटेल सेवा संघ के नाम पर पैसा वसूल रहा है. मामले को लेकर अभिभावकों ने शुक्रवार को स्कूल में हंगामा किया. अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल पटेल सेवा संघ के नाम पर 1460 रुपया वसूल रहा है. पूछे जाने पर स्कूल की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है. प्राचार्य भी मामले को लेकर कुछ बोलने से कतरा रहे हैं. अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल की फी में बढ़ोतरी की गयी है. इसे देने में कोई हर्ज नहीं. लेकिन, सरदार पटेल संघ के नाम पर पैसा मांगना कहीं से जायज नहीं है. पैसा किस रूप में इस्तेमाल होगा, इसकी जानकारी भी स्कूल की ओर से नहीं दी जा रही है. स्कूल में किसी अन्य संघ के नाम पर पैसा वसूलना शिक्षा नीति के खिलाफ है. पैसा इस्टाब्लिस्टमेंट फंड के नाम पर लिया जा रहा है.
