प्रतिभा निखारने का व्यापक मंच है सहोदया

बोकारो : शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ खेल कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, संगीत व कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम रखने के लिए बोकारो के स्कूल कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे. डॉ राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स बोकारो के विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए व्यापक मंच प्रदान करेगा. इस उद्देश्य से इस […]

बोकारो : शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ खेल कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, संगीत व कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम रखने के लिए बोकारो के स्कूल कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे.

डॉ राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स बोकारो के विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए व्यापक मंच प्रदान करेगा. इस उद्देश्य से इस सत्र में सहोदया 18 अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा. यह निर्णय गुरुवार को सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स-बोकारो की बैठक में लिया गया. बैठक आदर्श विद्या मंदिर, चास में हुई. बैठक की शुरुआत सहोदया की अध्यक्ष व दिल्ली पब्लिक स्कूल की निदेशक व प्राचार्या डॉ हेमलता एस मोहन ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए की.

इन स्कूलों के प्राचार्य-प्राचार्या-निदेशक हुए शामिल : पेंटीकॉस्टल की प्राचार्या रीता प्रसाद, मिथिला की प्राचार्या श्रीला लाल, होलीक्राॅस की प्राचार्या सिस्टर कमला, एआरएस के प्राचार्य विश्वजीत पात्रा, कार्मल की प्राचार्य सिस्टर अंजली, सशिविमं 9 डी के प्राचार्य राघव झा, संत पॉल स्कूल के निदेशक मधुकर गायकवाड़, रूक्मणी देवी पब्लिक स्कूल के निदेशक रंजीत कुमार, बोकारो पब्लिक स्कूल की प्राचार्य रूपा सिन्हा, सरदार पटेल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ सत्यजीत होता आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >