बोकारो : एडीजे एक के रूप में रंजीत कुमार ने योगदान दिया

बोकारो : स्थानीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम के पद पर बुधवार को रंजीत कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया़ इससे पूर्व रंजीत कुमार स्थानीय बोकारो न्यायालय में अपर जिला व सत्र न्यायाधीश द्वितीय के रूप में कार्यरत थे़ सरकार ने प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश बबीता प्रसाद का तबादला अन्य जिला में […]

बोकारो : स्थानीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम के पद पर बुधवार को रंजीत कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया़ इससे पूर्व रंजीत कुमार स्थानीय बोकारो न्यायालय में अपर जिला व सत्र न्यायाधीश द्वितीय के रूप में कार्यरत थे़ सरकार ने प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश बबीता प्रसाद का तबादला अन्य जिला में कर दिया है़ इस कारण यह पद खाली हो गया था़ न्यायाधीश बबीता प्रसाद के तबादला के बाद सरकार ने रंजीत कुमार को प्रोन्नति देकर बोकारो का प्रथम एडीजे बनाया है़
इसके अलावा रंजीत कुमार को फास्ट ट्रैक कोर्ट, एससी-एसटी व पोस्को के मामले में विशेष जज की भी जिम्मेदारी दी गयी है़ बोकारो में एडीजे दो के पद रहते हुए रंजीत कुमार ने कुल 76 मामलों में 113 मुजरिमों को सजा सुनायी है़ 11 मुजरिमों को आजीवन सश्रम कारावास, तीन को 20 वर्ष सश्रम कारावास, अन्य मुजरिमों को दस वर्ष, सात वर्ष व अन्य सजा सुनायी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >