ओएनजीसी बोकारो, सीबीएम परिसंपति में फायर ड्रील का आयोजन
बीएसएल अग्निशमन व राज्य अग्निशमन सेवा ने किया सहयोग
बोकारो : ओएनजीसी बोकारो सीबीएम परिसंपत्ति में बुधवार को फायर ड्रील का आयोजन किया गया. आग से हानि राष्ट्रीय नुकसान : आइए मिलकर अग्नि सुरक्षा उपायों को अपनायें… विषय पर ड्रील किया गया. बीएसएल अग्निशमन सेवाएं व राज्य अग्निशमन सेवाओं के सहयोग से आयोजन किया गया.
ड्रील में दिखा हकीकत जैसा माहौल : कृत्रिम आग लगाने के पश्चात फायर अलार्म सिस्टम से आग की सूचना दी गयी. इसके बाद कर्मचारी एसेंबली केंद्र में एकत्रित हो गये. अग्निशमन दल ने कार्यालय भवन को अपने नियंत्रण में ले लिया. कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया. इसके बाद दमकल ने आग बुझाया. घायलों को अस्पताल भेजा गया.
अधिकारियों ने बताया : अग्निशमन सप्ताह के दौरान जागरूकता के लिए क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता, अग्नि सुरक्षा पर व्याख्यान व अग्निशामक यंत्रों के उपयोग पर प्रदर्शनी की योजना है. कहा : ओएनजीसी बोकारो व आस पास के क्षेत्रों मे अग्निशमन गतिविधियों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है.
