एससी छात्रवृत्ति है बकाया

बोकारो : राज्य की ओर से मिलने वाली एससी वर्ग के पोस्ट मैट्रिक छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति लंबित है. सिटी कॉलेज के छात्र नेता मुकेश कुमार ने बताया : वर्ष 2015-17 में 14 लोगों ने आवेदन किया था. वहीं 2016-18 सत्र में 55 आवेदन दिया गया था. जिला कल्याण विभाग का पोर्टल बंद […]

बोकारो : राज्य की ओर से मिलने वाली एससी वर्ग के पोस्ट मैट्रिक छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति लंबित है. सिटी कॉलेज के छात्र नेता मुकेश कुमार ने बताया : वर्ष 2015-17 में 14 लोगों ने आवेदन किया था. वहीं 2016-18 सत्र में 55 आवेदन दिया गया था. जिला कल्याण विभाग का पोर्टल बंद हो जाने के कारण छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो सका. 2016 में छात्रवृत्ति की स्वीकृति मिली है, लेकिन भुगतान नहीं हो सका है. वहीं राज्य के बाहर पढ़ने वाले कुछ छात्रों की आधार सीडिंग के कारण व वेरीफिकेशन के लिए लंबित है. कल्याण विभाग के अनुसार राज्य के शिक्षण संस्थानों में छात्रवृत्ति भुगतान की स्वीकृति मिली है. जल्द ही भुगतान किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >