महुआटांड़ (बोकारो) : रोजी – रोटी की तलाश में झारखंड से दूर छतीसगढ़ गये बोकारो के चार मजदूरों क बरोदा में मौत हो गयी. आज चारों मजदूरों का शव झारखंड लाया गया. शव पहुंचने के बाद गांव में शोक की लहर है. सभी झुमरा के बलथरवा निवासी पेटी कॉन्ट्रेक्टर द्वारिका महतो के अधीन टॉवर लाइन में कार्यरत थे. जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात करीब नौ बजे एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होने के क्रम में वाहनों की टक्कर में यह बड़ा हादसा हुआ.
बोकारो के चार मजदूरों की छत्तीसगढ़ में हुई थी मौत, झुमरा लाया गया शव
महुआटांड़ (बोकारो) : रोजी – रोटी की तलाश में झारखंड से दूर छतीसगढ़ गये बोकारो के चार मजदूरों क बरोदा में मौत हो गयी. आज चारों मजदूरों का शव झारखंड लाया गया. शव पहुंचने के बाद गांव में शोक की लहर है. सभी झुमरा के बलथरवा निवासी पेटी कॉन्ट्रेक्टर द्वारिका महतो के अधीन टॉवर लाइन […]

मृतक व घायल सभी गोमिया के हैं. मृतकों में पचमो पंचायत के झुमरा पहाड़ गांव निवासी मुरली महतो, जलेश्वर महतो व लोकी महतो तथा करीखुर्द पंचायत के ग्राम कुर्कनालो निवासी जीवाधन महतो शामिल हैं. वहीं, घायलों में मीना महतो, जीतन कुमार महतो, डूमरचंद महतो, उगन महतो व प्रकाश कुमार महतो आदि शामिल हैं.
जबकि, करीब 14 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 3 की हालात नाजुक बतायी गयी है. इन्हें रायपुर रेफर किए जाने की खबर है.